क्यों ज़रूरी है सही तरीके से पानी पीना? क्योंकि पानी से ही जवानी टिकी है

  1. खाने के तुरंत बाद पिया पानी, तो मिटा देगी जवानी” – यह केवल कहावत नहीं, बल्कि आयुर्वेद का गहरा विज्ञान है।

  1. आयुर्वेद में जल को जीवन का आधार माना गया है। जैसे बिना ईंधन गाड़ी नहीं चल सकती, वैसे ही बिना जल शरीर का कोई भी कार्य ठीक से नहीं हो पाता।
  2. परंतु गलत समय और गलत तरीके से पानी पीना शरीर को कई बीमारियों की ओर ले जाता है –
  1. पाचन तंत्र कमजोर होता है
  2. भोजन सही से नहीं पचता
  3. पेट में गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्या बढ़ जाती है
  4. धीरे-धीरे त्वचा और बालों की चमक खो जाती है


🕉️ खाने के तुरंत बाद पानी क्यों न पिएं?

आयुर्वेदिक दृष्टि से भोजन के तुरंत बाद पानी पीना अग्नि (Digestive Fire) को मंद कर देता है।

👉 परिणाम – भोजन का रस बनने में बाधा आती है और वीर्य, रक्त, ओजस की शक्ति कम होती है।

👉 युवावस्था और ऊर्जा समय से पहले क्षीण हो सकती है।


✅ अमृतम आयुर्वेदिक तरीका: पानी पीने के स्वर्णिम नियम

1. खाने से 30 मिनट पहले पानी पिएं

👉 इससे भूख नियंत्रित होती है और पाचन अग्नि जाग्रत होती है।


2. भोजन के बीच थोड़ी मात्रा में पानी

👉 यदि भोजन बहुत सूखा है, तो 1–2 घूँट गुनगुना पानी लें।

3. खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं

👉 यह सबसे उपयुक्त समय है, जिससे भोजन का पाचन सही से होता है।

4. कभी भी बर्फ वाला ठंडा पानी न पिएं

👉 यह पाचन अग्नि को बुझा देता है। गुनगुना या मिट्टी के घड़े का पानी सर्वोत्तम है।

5. तांबे के पात्र का जल

👉 रातभर तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह पीने से शरीर में विषाक्त तत्व बाहर निकल जाते हैं।


🌸 जल और मानसिक शांति

👉 सही तरीके से पानी पीने से केवल शरीर ही नहीं, मन भी प्रसन्न और शांत रहता है।

👉 आयुर्वेद मानता है – जल में स्मृति शक्ति और मन को शीतल करने की क्षमता है।


🌿 अमृतम विशेष सुझाव

  1. प्रातः उठकर खाली पेट गुनगुना पानी भूलकर भी न पीएं – केवल सादे मटके या नल ही पानी शरीर की सफाई कर दूषित मल मूत्र और मैल बाहर निकलता है।
  2. शुद्ध जल को मंत्रों के साथ पीने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
  3. अमृतम आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाकर आप शरीर, मन और आत्मा – तीनों को स्वस्थ रख सकते हैं।

खाने के बाद पानी पीने के नुकसान और सही तरीका | Ayurvedic Way of Drinking Water



  1. जल ही जीवन है – पर आयुर्वेदिक तरीके से जल का सेवन ही असली अमृत है।

👉 गलत समय पर पानी पीना जवानी मिटा सकता है जबकि सही तरीके से पिया गया जल जीवन, स्वास्थ्य और सौंदर्य बढ़ा देता है।

खाने के तुरंत बाद पानी पीने से जठराग्नि शान्त हो जाती है, जिससे खाना पच नही पाता। उदर में भोजन सड़ेगा फिर सड़ने के बाद उसमें जहर बनेगा। यही विष यूरिक एसिड बनता है, जो वात विकार का कारण है। ये तन का पतन कर देता है। ये शरीर को शक्तऔर शक्तिहीन कर देता है।

आयुर्वेद में शरीर को स्वस्थ रखने हेतु सैकड़ों सहज सरल समझाइस दी हैं । सारी कायनात, शरीर के साथ हैं । उदर में एक छोटा सा स्थान होता है, जिसे आमशय कहा जाता है। इसी को संस्कृत में जठर कहा गया है। यह एक थैली की तरह होता है जो कि मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है ।क्योकि सारा खानासबसे पहले इसी में आता है। खाना अमाशय में पहुंचते ही शरीर में तुरंत आग (अग्नि) जल जाती है। इसे ही जठर +अग्नि = जठराग्नि कहते है।

जठराग्नि स्वचलित है पहला निवाला उदर में गया कि जठराग्नि प्रदीप्त हुई। ये अग्नि तब तक जलती है जब तक खाना पचता है। अग्नि खाने को पचाती है। अब आपने खाते ही गटागट खूब पानी पी लिया इससे जो आग (जठराग्नि) जल रही थी वह बुझ गई।

अमृतम जीवन हेतु हमेशा स्मरण रखें कि उदर में भोजन जाते ही दो क्रियाऐं होती है। फर्मेटेषन अर्थात भोजन का सड़ना, कब्ज होना, उबकाई, जी मचलाना, बैचेनी आदि इससे मुक्ति हेतु हम अंग्रजी दवाओं का सेवन करते है जो विशेष विषकारक और हानिकारक है जो किडनी, लीवर, आँतो को विकार युक्त बनाकर हृदयघात कर सकती है।

अमृतम आयुर्वेद के अनुसार उदर में अग्नि जलेगी तो ही खाना पचेगा इससे रस बनेगा इसी रस से शरीर में माँस, मज्जा, रक्त वीर्य, हडिड्याँ, मल-मूत्र और अस्थि और सबसें अन्त मेद (चर्बी) का निर्माण होता है यह तभी सभंव है जब खाना पचेगा। मल-मूत्र का समय पर विसर्जन स्वस्थ शरीर हेतु आवश्यक। है।

खाना पचने पर ही माँस-मज्जा, रक्त वीर्य हडिड्याँ बनती है। नही पचने पर बनता है यूरिक एसिड और इस जैसा ही दूसरा विष जिसे कहते है लाडेन्सीटी लियो प्रोटिव अर्थात खराब कोलेस्टाल और शरीर में ऐसे 103 विष है। यह सब शरीर को रोगो का घर बनाते है।

पेट में बनने वाला यही जहर जब ज्यादा बढकर खून मे आते है। तो रक्त हृदयनाड़ियों से बाहर नही निकल पाता और थोड़ा-थोड़ा विषरूपी कचरा जो खून में आया है वह इकटठा होकर हृदय की नाड़ियों को ब्लॉक कर देता है जिसे हृदयघात कहते है।

अतः भोजन के एक घण्टे पश्चात पानी पीना विशेष हितकारी है।जल हमारा कल है कल को यन्त्र भी कहते है। शरीर भी हमारा यन्त्र है। परमेश्वर ने भी प्राणियों की प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया पूर्ण करने में अनगिनत यत्न किए, तब इस यन्त्र रूपी तन की रचना हो सकी। तन दुरस्त है तो तन्त्र भी कुछ अनिष्ठ नही कर पाता।

जल जीव व जंगल दोनों के लिए जीवन है। जल से ही जीवतंता आती है लेकिन भरी गर्मी में वृक्ष या व्यक्ति को जल दिया कि जवानी खत्म अर्थात दोनो ही सूख जायेगे या मुरझा जायेगें।

जब हम खाना खाते है, जो जठराग्नि (उदर की अग्नि) द्वारा सब एक दूसरे में मिश्रण होकर खाना पेस्ट में बदलता है। इस क्रिया में करीब 60 या 72 मिनिट का समय लगता है। तत्पश्चात जठराग्नि बहुत धीमी होने लगती है। पेस्ट बनने के बाद शरीर में रस बनने की प्रक्रिया शुरू होती है ,तब ही शरीर को पानी की जरूरत होती है। तब जीतना पानी पी सकते है पीयें।

भोजन के एक घंटा पूर्व भी पानी पीना भी लाभकारी है क्योकि मूत्र पिंड तक पानी पहुँचने में करीब 50 – 60 मिनिट का समय लगता है। अगर व्यक्ति पानी पीने के एक घंटे बाद भोजन ग्रहण करेगा , तो खाने के तुरंत बाद मूत्र विसर्जन की इच्छा तेजी से होगी और खाने के पश्चात पेशाब करने से किडनी सुरक्षित रहती है तथा मधुमेह रोग से बचाव होता है।

अमृतम उपाय प्रक्रिया

आयुर्वेद नियमों के अनुसार दिनभर में 7-8 लीटर जल धारण करना चाहिए। जल ज्वर ,जलन से रक्षा कर चहेरे पर झुरियाँ नही आने देता। खाली पेट जल पीना अमृत है। बिना स्नान के भी अन्न बिस्किुट आदि न ले यह रोगकारक है।

अमृतम दवायें -रोग मिटायें :

पाचन तंत्र की मजबूती और समय पर खाना पचाने व समस्त ज्ञात अज्ञात उदर विकार जैसे भूख न लगना, बचैनी कब्ज का कब्जा,पेट के अनंत, असंख्य रोग मिटाने हेतु अद्भुत असरकारक अमृतम गोल्ड माल्ट 1-1 चम्मच सुबह शाम दूध के साथ लगातार लेवें। इसका सेवन घर के सभी छोटे बड़े सदस्य महिलायें कर सकती है।

मानसिक अशान्ति, चिड़चिड़ापन क्रोध, भय-भ्रम से मुक्ति हेतु ब्रेन की टेबलेट 1-1 गोली सुबह शाम अमृतम गोल्ड माल्टके साथ ही लेवे। इससे आत्मबल और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। हीनभावना का नाश होता है।

अमृतम गोल्ड माल्ट” में डाले गए घटक द्रव्य विविध विकारों के विनाशक है।

इसलिये इसका सेवन वाले कहते है – ||अमृतम|| रोगो का काम खत्म।

विशेष सलाह –

भोजन को सदैव चबा चबाकर खाना चहियें। जैसे पी रहें हों और पानी इतना धीरे पीना चाहिये कि जैसे खा रहे हों। यही स्वस्थ जीवन अमृतम आयु का रहस्य है। हम शीघ्र ही एक अद्भुत जानकारी देने जा रहें हैं ,जिसे हमने आयुर्वेद के अनेकों ग्रंथों, पुस्तकों, एवम शरीर विज्ञान से संग्रहित की है कि कैसे उस अदृश्य परम् सत्ता के महावेज्ञानिकों ऋषियों, ने प्राणियों की प्राण-प्रतिष्ठा की । पढ़ने के पश्चात ही हमारे प्रयासों का पता लगेगा ।

हमें care@amrutam.co.in पर ईमेल करे अपने सवालो के साथ

 || अमृतम ||

 हर पल आपके साथ है हम

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ से बात करें!


अभी हमारे ऐप को डाउनलोड करें और परामर्श बुक करें!

  1. खाने के तुरंत बाद पानी पीने से क्या होता है नुकसान?

“खाने के तुरंत बाद पिया पानी, तो मिटा देगी जवानी”

यह केवल कहावत नहीं, बल्कि आयुर्वेद का वैज्ञानिक नियम है।

  1. पाचन अग्नि कमजोर हो जाती है
  2. भोजन का रस नहीं बनता
  3. शरीर में ऊर्जा और ओजस की कमी होती है
  4. धीरे-धीरे जवानी और चमक कम हो जाती है


✅ पानी पीने के आयुर्वेदिक स्वर्णिम नियम

1. भोजन से पहले

भोजन से 30 मिनट पहले पानी पीने से भूख संतुलित होती है और पाचन तंत्र मजबूत होता है।

2. भोजन के दौरान

भोजन बहुत सूखा हो तो 1–2 घूँट गुनगुना पानी ही लें।

3. भोजन के बाद

खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं। कम से कम 1 घंटे बाद पानी पीना सबसे सही है।

4. किस बर्तन का पानी पिएं?

  1. तांबे के पात्र का जल – शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालता है।
  2. मिट्टी के घड़े का पानी – प्राकृतिक ठंडक देता है और पाचन के लिए श्रेष्ठ है।

5. किस प्रकार का पानी पिएं?

गुनगुना या सामान्य तापमान का जल हमेशा सर्वोत्तम माना गया है।


🌸 जल और मानसिक प्रसन्नता का रहस्य

आयुर्वेद मानता है कि जल में मन को शांत करने और स्मृति शक्ति बढ़ाने की क्षमता होती है।

👉 सही तरीके से जल पीने से तनाव कम होता है और मन प्रसन्न रहता है।





Comments

Popular posts from this blog

अमृतम रावण रहस्य विशेषांक ४० सालों का सतत संघर्ष और लेखन का परिणाम!

अमृतम ज्ञान

कॉमेडी की फैक्ट्री ब्रेन की चाबी